
गणेशोत्सव के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे। यहां प्रसिद्ध बाढ़ वाले श्री गणेश मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में उन्होंने सहभाग किया। शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर जगत के मंगल और कल्याण की प्रार्थना की और श्रद्धालुओं के साथ आराधना में सम्मिलित हुए।

