भारत-भूटान के विशेष रिश्ते को और मज़बूत करने वाला एक अहम अवसर… बिहार के राजगीर स्थित पवित्र शाही भूटान मंदिर का अभिषेक परम पावन जे खेंपो द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबग्ये का आभार

जताया। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-भूटान के संबंध और मजबूत हुए हैं। शाही भूटान मंदिर का यह अभिषेक धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है।

