एनएच-5 पर स्थित नाथपा डैम के पास शनिवार को भीषण लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ से गिरी विशाल चट्टानों और मलबे ने पूरे डैम को ढक दिया। सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है, जिससे यातायात ठप हो गया है। स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई की टीमें राहत व मलबा हटाने में जुटी हैं। हालांकि,

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन मलबा हटाने में लंबा वक्त लग सकता है। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की घटनाएँ बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक और भूस्खलन की आशंका बनी रहेगी।

