
नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देश में बैन कर दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी विदेशी और घरेलू सोशल मीडिया कंपनियों को 3 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया था। डेडलाइन खत्म होने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, जिसके बाद कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री और टेलीकॉम अथॉरिटी ने प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। फिलहाल सिर्फ TikTok, Nibuzz, Viber, Witk और Popo Live लिस्टेड हैं, जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी ने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है। बाकी सभी सोशल मीडिया ऐप्स नेपाल में बैन रहेंगे।

