उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा बयान दिया है। एक सभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान अंदर से खोखला और अस्त-व्यस्त हो चुका है और बहुत जल्द उसका वजूद खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य ने भी कहा था कि अराजक राष्ट्र

अधिक समय तक टिक नहीं सकता। योगी ने चेतावनी दी कि भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

