
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। पूल-बी मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा खेल में 11-0 से मात दी। इस मुकाबले में भारत की ओर से उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग ने दो-दो गोल दागे। वहीं मुमताज खान, संगीता कुमारी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, थौदाम सुमन देवी, शर्मिला देवी और रुताजा पिसल ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दुनिया की नंबर-9 टीम भारत ने 30वें पायदान पर मौजूद थाईलैंड के खिलाफ पहले हाफ में ही 5-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी। इसके बाद पूरा मैच एकतरफा हो गया। महिला एशिया कप में कुल 8 टीमें खेल रही हैं। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को जापान से होगा, जबकि आखिरी पूल मैच 8 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा

