मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। शिकायतकर्ता व्यवसायी दीपक कोठारी का आरोप है कि दंपति ने उनकी कंपनी से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये लिए और बाद में रकम वापस नहीं की। मामले में IPC की धारा 403, 406 और 34 के तहत केस दर्ज है। उधर, शिल्पा और राज ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे

पुराने वित्तीय विवाद का हिस्सा बताया है। उनके वकील का कहना है कि यह एक इक्विटी निवेश का सौदा था, न कि आपराधिक धोखाधड़ी, और कंपनी पहले से ही एनसीएलटी की कार्यवाही में है।

