
कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव में हाल ही में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव पहुंचे पूर्व भभुआ विधायक रामचंद्र सिंह यादव ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी, और मां उन्हीं बच्चों के सहारे जीवन बिता रही थी। बच्चों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बाद पूर्व विधायक ने भगवानपुर गांव में नदी में डूबे एक 50 वर्षीय मुस्लिम दर्जी के परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें ₹5000 की आर्थिक सहायता दी। रामचंद्र सिंह यादव ने भरोसा दिलाया कि वे हर दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।

