पाकुड़ पुलिस ने 11 गोविंद पशुओं को तस्करी से आजाद कराया। हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर के निवासी सोनू रविदास जब अपने व्यक्तिगत कार्य से महेशपुर से देवपुर आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि सिलकुट्टी के पास बोलोरो पिकअप वाहन jh 16 75 67 अपने सामान्य स्थिति में हिल रहा है जब उन्हें इसका संदेह हुआ तो उन्होंने देखा कि उक्त वाहन में 11 गोवंश पशु को बुरी तरीके से बंद कर रखा गया था जिसकी सूचना तत्काल राम भक्त सेवादल के पदाधिकारी को सूचना दिया । सूचना मिलते ही पदाधिकारी जब मौके पर आए तो ड्राइवर ने भागते हुए धमकी देते हुए कहा कि उनके मालिक जो हैं वह

बहुत ऊंची पैठ रखते हैं और इस तरह की कार्रवाई को आराम से रोक देंगे। इस संबंध में राम भक्त सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर चौधरी ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जब कभी भी पाकुड़ जिले या आसपास के जिलों में इस तरह का कोई गोवंश के साथ अन्याय किया जाएगा तो राम भक्त से बदल हमेशा तत्पर रहेगा।

