चीन ने ट्रंप के आरोपों को खारिज किया

चीन ने ट्रंप के आरोपों को खारिज किया

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आरोप को खारिज कर दिया कि चीनी विक्ट्री डे परेड में चीन, रूस और उत्तर कोरिया के नेता एक साथ आकर अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे. चीन के विक्ट्र डे परेड में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था इसे लेकर ट्रंप ने तीनों देशों पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था. लेकिन अब चीन की तरफ से ट्रंप के आरोपों का खंडन किया गया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करने का मकसद इतिहास को याद करने, शहीदों को सम्मान देने, शांति को बढ़ावा देने और भविष्य की ओर देखने में शांतिप्रिय देशों और लोगों के साथ शामिल होना था ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *