धनबाद की बेटी श्वेता विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फॉरएवर मिस्ट्रेस इंडिया 2025 सीजन-5 में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर धनबाद और झारखंड का नाम रोशन किया। श्वेता को क्राउन, सैश और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अब वे दिसंबर में जयपुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

श्वेता का कहना है कि ये जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है।

