उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, और नैनीताल जिलों में आज कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने

और तेज बारिश के दौर होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान जारी किया है।

