सोचिए आपने करोड़ों रुपये खर्च करके कोई लग्जरी चीज खरीदी और वो कुछ ही मिनटों में खराब हो जाए… ऐसा ही नज़ारा एक शख्स के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है, जिसमें 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ रुपये की नौका अपने पहले सफर में ही डूब गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लक्जरी जहाज पानी में लॉन्च होते ही अपना सफर शुरू करता है। लेकिन महज 15 मिनट बाद ही जहाज

अचानक एक तरफ झुकने लगता है और देखते ही देखते डूब जाता है। इस दौरान एक शख्स लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूदता दिखा। ये वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं—किसी ने लिखा उम्मीद है अच्छा इंश्योरेंस करवाया होगा, तो किसी ने कहा 1 मिलियन डॉलर पानी में बह गया।

