
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का ब्यूनस आयर्स में खेला गया वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबला संभावित रूप से उनके करियर का घर पर आखिरी मैच साबित हुआ। इस दौरान मोनुमेंटल स्टेडियम में मौजूद 80 हज़ार से ज्यादा दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। भावुक मेसी की आंखों में आंसू भी छलकते दिखे। वेनेजुएला के खिलाफ खेले गए इस मैच में मेसी ने दो शानदार गोल दागे और अर्जेंटीना ने 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। साल 2026 का वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा।

