पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। फनिक्यूलर नाम की यह पुरानी केबल रेलवे अचानक डिरेल होकर पटरी से उतर गई और पलटते हुए बिल्डिंग से जा टकराई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि हादसा केबल तार टूटने की वजह से हुआ। मरने वालों में स्थानीय लोग और विदेशी टूरिस्ट दोनों शामिल हैं। लिस्बन के मेयर

कार्लोस मोएदास ने हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और तीन दिन का नगर शोक घोषित किया। हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल ने मलबा हटाकर राहत और बचाव कार्य पूरा किया।

