पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृतसर पहुँचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लिया। चौहान ने स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों और प्रभावित परिवारों को नुकसान की भरपाई के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

