
गोरखपुर में विकास को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 2,251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार मिलेगा और गोरखपुर पूर्वांचल का औद्योगिक हब बनेगा। योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहयोग देगी और विकास की गति को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा।

