देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्त्री शक्ति को सम्मानित किया। उन्होंने आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित ‘तीलू रौतेली’ और ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता’ पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। इस मौके पर राज्य भर से चुनी गई 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33

महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने कहा कि ये महिलाएँ समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

