
दिल्ली में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ईडी ऑफिस पहुंचे। धवन को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने शिखर धवन को धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA के तहत बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है। यह मामला 1xBet नाम के एक अवैध बेटिंग ऐप से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। धवन से इस बात को लेकर पूछताछ की जाएगी कि क्या उनका इस ऐप या इससे जुड़ी किसी मनी ट्रेल से कोई संबंध है। धवन फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उनका नाम सामने आने के बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया है। ईडी की जांच जारी है और आगे और भी नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। तो दिल्ली में ईडी के ऑफिस में धवन से पूछताछ पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि इस पूरे मामले में उनकी भूमिका क्या है।

