किम जोंग के स्टाफ ने पुतिन संग बैठक के बाद मिटाए डीएनए और फिंगरप्रिंट | 

किम जोंग के स्टाफ ने पुतिन संग बैठक के बाद मिटाए डीएनए और फिंगरप्रिंट | 

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीजिंग में हुई बैठक के बाद एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। बैठक खत्म होते ही किम जोंग का स्टाफ उस कुर्सी और मेज को रगड़-रगड़कर साफ करने लगा, जिस पर किम बैठे थे या जिसे उन्होंने छुआ था। यहां तक कि जिस गिलास से किम ने पानी पिया, उसे भी ट्रे में उठाकर अपने साथ ले गए। टेलीग्राम पर सामने आए वीडियो में साफ दिखता है कि किम का स्टाफ उनकी मौजूदगी में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की तरह डीएनए और फिंगरप्रिंट से जुड़े सारे सुबूत मिटाता रहा।

अंतरराष्ट्रीय हलकों में इस पर हैरानी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि किम को रूसी या चीनी एजेंसियों द्वारा डीएनए चोरी का डर है। दिलचस्प है कि पुतिन भी अपनी जैविक जानकारी की सुरक्षा को लेकर ऐसे ही कदम उठाते रहे हैं। बैठक में किम ने रूस के साथ पूर्ण एकजुटता का वादा किया और कहा कि अगर रूस और उसके लोगों के लिए कुछ भी करना उनकी जिम्मेदारी है, तो वह भाईचारे के दायित्व की तरह निभाएंगे। यह मुलाकात पश्चिमी प्रतिबंधों के खिलाफ रूस, चीन और उत्तर कोरिया की नई धुरी को और मजबूत करती दिख रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *