
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी की अदालत के आदेश पर पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और हत्या की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। कैंट पुलिस के मुताबिक, पवन सिंह समेत चार लोगों पर 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उन पर आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ है। शिकायत वाराणसी के होटल और ट्रैवल व्यवसायी विशाल सिंह ने दर्ज कराई है। आरोप है कि 2017 में मुंबई में फिल्म निर्माण में निवेश का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये लिए गए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

