भारत के गैंगस्टरों की अंतरराष्ट्रीय गैंगवार अब पुर्तगाल तक पहुंच गई है। लिस्बन के ओडिवेलस इलाके में राइवल गैंग के ठिकाने पर फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक ने ली है। रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि राइवल गैंग के रोमी और प्रिंस को चेतावनी दी गई है कि कॉल इग्नोर की तो अगली बार सीधे गोली चलेगी। उसने फायरिंग का वीडियो भी जारी किया। बता दें कि रणदीप मलिक NIA का वांटेड है। जिन पर हमला हुआ, वे दोनों ड्रग माफिया बताए जा रहे हैं। लॉरेंस गैंग विदेशों में लगातार वारदातें कर रहा है। पिछले साल से अब तक

कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस गैंग पर कई हत्याओं और फायरिंग की जिम्मेदारी आ चुकी है, जिनमें पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और एपी ढिल्लों के घरों पर हमले से लेकर सोनू चिट्ठा और आतंकी सुक्खा दूनी की हत्या शामिल है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत के गैंगस्टरों की यह अंतरराष्ट्रीय गैंगवार अब यूरोप तक फैल चुकी है, जो बड़ी सुरक्षा चुनौती बनती जा रही है।

