दिल्ली में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। यमुना का पानी बढ़ते-बढ़ते अब दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, यमुना में रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़ा गया है।

अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं और कई निचले इलाकों में पानी भर चुका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है।

