दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता और AICC मीडिया व पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। खेड़ा ने कहा कि 7 अगस्त से पूरे देश में सिर्फ एक नारा गूंज रहा है— “वोट चोर, गद्दी छोड़”। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पिछले 11 साल से चुराई हुई कुर्सी पर बैठे हैं और जनता की जेब काटी जा रही है। पवन खेड़ा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के परिवार के लोग भी T20 और E20 के नाम पर पैसा कमा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ताऊ जी ऊपर कुर्सी पर बैठे हैं और भतीजे मिलकर जनता को तगड़ी चपत लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने इसे लोकतंत्र और जनता के साथ खुली धोखाधड़ी करार दिया।

