लखनऊ में फर्जी IAS गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियों और बत्ती से दिखाता था रौब | 

लखनऊ में फर्जी IAS गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियों और बत्ती से दिखाता था रौब | 

लखनऊ में पुलिस ने फर्जी IAS अफसर सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए हैं। सौरभ ने बताया कि सोसाइटी में रौब जमाने के लिए वह मर्सिडीज, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ चलता था। नीली और लाल बत्ती लगाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताता था।

लोग उसकी शानो-शौकत देखकर उसे असली आईएएस समझ बैठते थे। पुलिस अब उसके नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *