ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर हिरनपुर हाथकाठी सुन्नी जामा मस्जिद को लाइटिंग से सजाया गया। वहीं नबी की याद मे मस्जिद कमिटी द्वारा बच्चों के लिए नाथ, तकरीर और इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे दर्जनों बच्चे बच्चियों ने भाग लिया जबकि इस दौरान

दर्जनों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चे को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के बाद दुआ मांगी गई और बच्चों के बीच मीठी सिरनी बाँटी गई.

