पाकुड़ पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित लॉटरी कारोबार का पर्दाफाश किया। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 1210 पीस लॉटरी टिकट और 6000 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद टिकटों का बाजार मूल्य लगभग 1.25 लाख रुपये आंका गया है।गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने सारफुल शेख के

नाश्ता दुकान के पास छापा मारा। पुलिस को देख मौके से कई लोग भाग खड़े हुए, लेकिन दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंजारूल शेख (32 वर्ष) और डालीम मोमिन (39 वर्ष), दोनों निवासी मनीरामपुर, के रूप में हुई है।इस संबंध में पाकुड़ (मु०) थाना कांड संख्या 224/2025 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।छापेमारी दल में थाना प्रभारी गौरव कुमार, अजय कुमार उपाध्याय, महादेव प्रसाद मालाकार, मदन कुमार पांडा, शिवजी कुमार यादव और शिवजी प्रसाद शामिल रहे।

