जीएसटी में बड़े बदलावों को शेयर मार्केट ने सकारात्मक रूप से लिया है। सरकार द्वारा कई वस्तुओं पर टैक्स कम करने से त्योहारी सीजन से पहले लोगों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ का असर भी कम होने की संभावना है । शेयर मार्केट में इस तेजी के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 200 अंक या 0.80% बढ़कर 24,900 के स्तर को पार कर गया। BSE सेंसेक्स

भी 700 अंक या 0.89% से ज्यादा बढ़कर 81,200 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी से BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1.70 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 454.99 लाख करोड़ रुपये हो गया ।

