
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है । मिश्रा ने अपने 25 साल के करियर में भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और कुल 156 विकेट झटके । उन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए और तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बने । मिश्रा ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था. लगातार चोटों ने उन्हें बार-बार परेशान किया और यही वजह रही कि उन्होंने अब क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया. मिश्रा का मानना है कि अब समय है कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेरें. उन्होंने साफ कहा, ‘मैंने हमेशा टीम को प्राथमिकता दी है, और अब चाहता हूं कि नए क्रिकेटरों को मौके मिलें.

