अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर व्यापार को लेकर हमला बोला है. उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे अधिक टैरिफ वाला देश करार दिया और ‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे को दोहराया कि भारत ने उनसे सभी टैरिफ खत्म करने की पेशकश की थी. ट्रंप ने दावा किया कि चीन और ब्राज़ील की तरह भारत भी टैरिफ से अमेरिका को मार रहा है. स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “चीन हमें टैरिफ से मारता है, भारत हमें टैरिफ से मारता है, ब्राजील हमें टैरिफ से मारता है.

मैंने टैरिफ को उनसे बेहतर समझा, किसी भी इंसान से बेहतर समझा. भारत दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश था और अब उन्होंने मुझे कहा है कि भारत में कोई टैरिफ नहीं रहेगा. ट्रंप का कहना है कि टैरिफ ने अमेरिका को बेहद बड़ी नेगोशिएटिंग पावर दी है. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा, “अगर मैं टैरिफ नहीं लगाता तो वे (भारत) कभी यह प्रस्ताव नहीं देते. इसलिए आपके पास टैरिफ होना जरूरी है.

