हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज बड़ा हादसा हो गया. इन्नर अखाड़ा बाजार इलाके में अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में तीन मकान आ गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन और NDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया. अब तक मलबे से चार

शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. गौर करने वाली बात यह है कि इसी इलाके में बीते दिन भी एक दो मंजिला इमारत ढह गई थी.

