
हमास ने बुधवार को दोहराया कि वह गाजा में एक व्यापक समझौते के लिए तैयार है, जिसके तहत सभी इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा. लेकिन इसके बदले में सहमति के अनुसार फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी. हमास ने ये टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के तुरंत बाद की है, जिसमें उन्होंने हमास से सभी 20 बंधकों को रिहा करने की मांग की थी. इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने एक बयान जारी कर हमास की टिप्पणियों की की आलोचना की है. हमास ने अपने बयान में कहा गया,’हमास पुष्टि करता है कि वह एक व्यापक समझौते को लागू करने के लिए तैयार है, जिसमें सभी बंधकों की रिहाई और सहमति के अनुसार फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शामिल होगी.’

