
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल में एक व्यक्ति के द्वारा लोगों को 10 गुना अधिक पैसा कमाने का लालच देकर अवैध लॉटरी बेचा जा रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल के गठन किया गया। उक्त छापेमारी दल ने अस्पताल में छापामारी कर वहां लॉटरी के साथ एक युवक को धर दबोचा। युवक के पास से पुलिस ने 450 पीस अवैध लॉटरी जप्त किया। इस संबंध में नगर थाने में 235/2025 धारा 318 (4)BNS एवं 7(3) लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद एकलाख अंसारी, पिता मोहम्मद रफीक है। उक्त छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पाकुड़ बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार एवं मिथुन रजक, सहायक अवर निरीक्षक चुंडा हसदा एवं होपना मरांडी मौजूद थे।

