GST दरों में कटौती से आमजन, किसान और उद्योगों को मिलेगा लाभ: निर्मल जैन

GST दरों में कटौती से आमजन, किसान और उद्योगों को मिलेगा लाभ: निर्मल जैन


जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती, आमजन, किसान व उद्योग जगत को मिलेगा बड़ा लाभ–निर्मल जैन,अध्यक्ष, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पाकुड़ केंद्र सरकार एवं जीएसटी काउंसिल की 03 सितंबर 2025 को सम्पन्न हुई 56वीं बैठक के ऐतिहासिक निर्णयों का पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने से स्वागत किया है। इस बाबत पाकुड़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन ने कहा कि दूध, पनीर, घी, मक्खन जैसे आवश्यक खाद्य एवं डेयरी उत्पादों, सूखे मेवे, औषधियों, स्वास्थ्य सेवाओं, बीमा, सौर ऊर्जा उपकरणों, ट्रैक्टर, साइकिल एवं निर्माण सामग्रियों पर जीएसटी दरों में की गई भारी कमी से देश के आमजन, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योग जगत एवं छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं बीमा सेवाओं को करमुक्त किया जाना जनता के लिए बड़ी राहत है। इसी प्रकार, सीमेंट, ईंट, टाइल्स, वस्तुएँ (AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि), इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन एवं अक्षय ऊर्जा उपकरणों पर कर में कटौती से उद्योग एवं बुनियादी ढाँचे को नई गति मिलेगी।साथ ही विलासिता एवं हानिकारक उत्पादों शराब, पान मसाला, तंबाकू, ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो आदि पर कर दरों को बढ़ाया जाना सामाजिक दृष्टि से भी एक सराहनीय कदम है।सरकार द्वारा लघु उद्यमों व निर्यातकों हेतु रिफंड की प्रक्रिया सरल करने, जीएसटी पंजीकरण सुगम बनाने और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) के गठन जैसे सुधारकारी उपाय व्यापारिक जगत को बड़ी राहत प्रदान करेंगे। निर्मल जैन ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को विश्वास है कि यह निर्णय न केवल उपभोक्ताओं को राहत देंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *