
जीएसटी परिषद के फैसले के बाद 22 सितंबर से कई जरूरी और रोजमर्रा की चीजें पहली बार सस्ती होने जा रही हैं। इसमें पनीर, चॉकलेट, नमकीन जैसी खाद्य सामग्री से लेकर कार और बाइक जैसी बड़ी चीजें भी शामिल हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने और प्रक्रिया को आसान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नई टैक्स दरें लागू होने के बाद आम आदमी, किसान, MSME और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह सुधार न केवल लोगों के जीवन को आसान बनाएगा, बल्कि व्यापारियों और छोटे उद्यमों के लिए भी कारोबार करना आसान होगा। 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी और इसका असर बाजार में सीधे दिखाई देगा।

