पिछले 8 सालों में जीएसटी से सरकार की कमाई तीन गुना बढ़ चुकी है। टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए जीएसटी ने राजस्व संग्रह में लगातार नया रिकॉर्ड बनाया है। अब केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों का ऐलान किया है। सवाल यह है कि क्या इन सुधारों से सरकार का कलेक्शन और तेज़ी से बढ़ेगा या फिर टैक्स में कटौती से आमदनी पर असर पड़ेगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि दरें कम होने से शुरुआत में राजस्व घट सकता है, लेकिन लंबे समय में टैक्स बेस चौड़ा होगा और ज्यादा लोग जीएसटी दायरे में आएंगे। ऐसे में सरकार की कमाई पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार का दावा है कि ये सुधार न सिर्फ आम जनता को राहत देंगे बल्कि व्यापार करना भी आसान बनाएंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।

