महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हुआ है। कलमेश्वर तहसील के पास चांदूर गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव्स कंपनी की आरडीएक्स इकाई में देर रात करीब 12:30 बजे भीषण ब्लास्ट हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ब्लास्ट की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार, इस कंपनी में पहले भी ब्लास्ट की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

