गुजरात के जामनगर जिले के कलावड़ तालुका के रणुजा गांव में तीन दिवसीय पारंपरिक लोक मेले का आयोजन हुआ। भरवाड़ समाज और देवस्थान समिति द्वारा आयोजित इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। मेले के दौरान सांसद पूनमबेन माडम का विशेष सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं और रामधनी ग्रुप के सदस्यों ने उन पर डॉलर, सोने-चांदी और 500 के नोटों की बारिश की। साथ ही पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामदेव पीर

के भजनों की गूंज रही। भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिव्य आरती की, जिसका दृश्य आसमान में तारों की तरह चमकता दिखा। पूनमबेन माडम भी टॉर्च लेकर आरती में शामिल हुईं। इस मेले की खासियत है कि यह पिछले 5 दशकों से आयोजित होता आ रहा है और समाज की एकता व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। इस बार भी भजन, भोजन, कीर्तन और लोक नृत्य के साथ श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

