PM मोदी की माँ पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद, पटना में लगे नारे

PM मोदी की माँ पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद, पटना में लगे नारे

पटना में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर दिखा। यह बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया था। बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और “मां का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए। जगह-जगह जुलूस निकाले गए और पोस्टर-तख्तियां लहराकर विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *