प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी परिषद के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि केंद्र और राज्यों की सहमति से जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों को मंज़ूरी दी गई है। इससे आम आदमी, किसान, MSME, महिलाएं और युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से कारोबार करना आसान होगा और अर्थव्यवस्था और मज़बूत बनेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे “अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार” बताते हुए कहा कि इससे

छोटे व्यापारियों को ताक़त मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए इसे “ऐतिहासिक दिवाली उपहार” करार दिया। जीएसटी परिषद ने बुधवार को 5% और 18% की नई दर संरचना को मंजूरी दी है, जो 22 सितंबर से लागू होगी।

