दिल्ली से बड़ी कूटनीतिक खबर — भारत दौरे पर आए जर्मन विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने आज महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान यूक्रेन युद्ध में शीघ्र शांति समझौते की ज़रूरत पर ज़ोर दिया था। जर्मन विदेश मंत्री ने कहा — “यह हमारे लिए बेहद अहम रहा है। यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन मिलकर इस युद्ध को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

हम जानते हैं कि भारत और यूरोप हर बात पर सहमत नहीं होते, लेकिन मैंने आज आग्रह किया है कि भारत रूस के साथ अपने रिश्तों का इस्तेमाल यूरोप में शांति बहाल करने के लिए करे।” उन्होंने आगे कहा — “शांति ही सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्धि का आधार है। सुरक्षा भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती है। हमें खुशी है कि भारत के आसपास के इलाकों में युद्धविराम लागू हो चुका है।”

