
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बाइक पर थे, जबकि अपराधी स्कॉर्पियो में सवार थे। पुलिस ने पीछा करते हुए चक्के को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई, लेकिन अपराधी रिवर्स गियर में गाड़ी लेकर भागने में सफल रहे। एसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और पकड़ के लिए जांच जारी है।

