देहरादून से बड़ी खबर, जहाँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला 2027 को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने बुनियादी ढाँचे, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेला सिर्फ धार्मिक आस्था का नहीं बल्कि

उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन की पहचान का प्रतीक है। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और अपनी तैयारियों की जानकारी दी। कुंभ मेला 2027 हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर राज्य सरकार पहले से ही तैयारियों में जुट गई है।

