उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा हंगामा देखने को मिला। दरअसल, विधायक केतकी सिंह के आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच, जब विधायक स्वयं मौजूद नहीं थीं, उनकी नाबालिग बेटी विभावरी सिंह सामने आईं और प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब दिया। विभावरी ने साफ शब्दों में कहा — “मेरी माँ यहां नहीं हैं, इन्हें लगता है कि ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे। अगर आपने मुझ पर उंगली भी

उठाई, तो मेरी माँ बीच से फाड़ देंगी।” उनकी इस बेबाक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी हिम्मत और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

