पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वजह है चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन से इतर उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक। दरअसल, बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ईयरफोन लगाने में बार-बार असहज होते दिखाई दिए। वह काफी देर तक इसे कानों में सही से फिट करने की कोशिश करते रहे।

इस बीच पुतिन अपनी हंसी रोक नहीं पाए और खुद ईयरफोन उठाकर शरीफ को इशारों में पहनाने का तरीका समझाने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब शहबाज शरीफ ऐसी स्थिति में फंसे हों। साल 2022 में भी उज़्बेकिस्तान में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान वह पुतिन के सामने ईयरफोन लगाने में जूझते नजर आए थे। ताजा वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

