
दिल्ली पुलिस की एसटीएफ ने एक बड़े मोबाइल फोन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दक्षिण-पूर्वी जिला एसटीएफ ने सराय काले खां के पास वेस्ट टू वंडर पार्क से तीन तस्करों — मोहतर शेख, मोहम्मद गुलू शेख और अब्दुल शमीम — को गिरफ्तार किया। छापेमारी में पुलिस ने 228 महंगे मोबाइल फोन, तीन देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक संगठित नेटवर्क के जरिए मोबाइल फोन नेपाल और बांग्लादेश तक पहुँचाते थे, जहां इन्हें ऊँचे मुनाफे पर बेचा जाता था।

