टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की विधायक रिवाबा जडेजा ने खेल के मैदान में अलग ही अंदाज़ दिखाया है। दरअसल, रिवाबा जडेजा कबड्डी के मैदान में उतरीं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खुद भी खेल में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने भी उनके साथ

खेलकर उत्साह दिखाया। सोशल मीडिया पर रिवाबा जडेजा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस स्पोर्ट्स स्पिरिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

