चीन ने अपनी ताकत का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। बीजिंग में आयोजित भव्य सैन्य परेड में चीन ने धरती से लेकर आसमान और समुद्र की गहराइयों तक अपनी शक्ति दिखाई। परेड में चीन के एजे-6 बमवर्षक विमान, अटैक हेलीकॉप्टर और अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। महिला सैनिकों की टुकड़ी भी इस परेड का आकर्षण बनी। इस परेड में खास मेहमान बनकर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह

किम जोंग उन। दोनों ही नेता राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मंच पर नज़र आए। कार्यक्रम में करीब 25 देशों के नेता शामिल हुए, लेकिन भारत ने दूरी बनाए रखी। चीन ने इस आयोजन के ज़रिए अमेरिका और उसके सहयोगियों को सख्त संदेश देने की कोशिश की है।

