IIT कानपुर: CM योगी बोले– दो साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

IIT कानपुर: CM योगी बोले– दो साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

आईआईटी कानपुर में छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की तेज़ रफ्तार अर्थव्यवस्था और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और स्थिरता जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में बड़ा बदलाव आया है और आज देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि अगले दो वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और छात्रों की भागीदारी भारत को दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *