सेमीकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली Made in Bharat चिप का अनावरण किया। इस चिप का नाम Vikram 32-bit Pro रखा गया है और इसे ISRO की लेबोरेट्री ने तैयार किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत इस साल से कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन शुरू करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और

सेमीकंडक्टर उद्योग में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में कदम रखने की दिशा में अहम कदम है। इस अवसर पर उन्होंने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

